उत्तराखंड

केदारनाथ उप चुनाव प्रचार से लौटते ही सीधे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीते दिनों देहरादून सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शौक संवेदना प्रकट की।*

 

 

देहरादून,14 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने 05 दिवसीय केदारनाथ उप चुनाव प्रचार से लौटते ही आज सहस्त्रधारा हेलीपैड से सीधे बीते दिनों देहरादून में हुए सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शौक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और भगवान से दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

    गौरतलब है कि बीते दिनों देहरादून सड़क हादसे में 06 लोगों मृत्यु हो गई थी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज जनपद रुद्रप्रयाग से लौटते ही मृतक राजेंद्र नगर देहरादून निवासी कुणाल कुकरेजा, कालिदास रोड, हाथीबड़कला अतुल अग्रवाल, राजपुर रोड निवासी ऋषभ जैन के परिवारजनों के घर पहुंचकर शौक संवेदना प्रकट की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिनर्जी अस्पताल में पहुंचकर हादसे में घायल सिद्धेश अग्रवाल का भी हाल जाना और चिकित्सकों को उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button