उत्तराखंड

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा ने अपने पूर्व छात्र डॉ.प्रवीण नायडू को अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से किया सम्मानित*

 

 रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

रुड़की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा के सभागार में 19 अक्टूबर 2024 को एक अंतरराष्ट्रीय शोध सेमिनार व अंतरराष्ट्रीय अवार्ड , समारोह का आयोजन किया गया इस अवार्ड समारोह में जनपद हरिद्वार के डॉ.प्रवीण नायडू को भी, ( अंतर्राष्ट्रीय डायमंड आईकॉन अचीवर्स अवार्ड) से सम्मानित किया गया, डॉ प्रवीण नायडू सन 2010 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा से B.Ed के छात्र रह चुके हैं 14 वर्षों के पश्चात अपने ही छात्र को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचदेवा सर व हिंदी विभाग की डीन, प्रोफेसर पुष्पा रानी ने कहा कि हमें बहुत खुशी और अच्छा लग रहा है कि जिस छात्र ने 2010 में हमारे विश्वविद्यालय से B.Ed की उपाधि प्राप्त की थी इस छात्र को आज हम अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कर रहे हैं यह हमारे लिए और विश्वविद्यालय के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है कि

हमारे विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शिक्षकों और विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं कार्यक्रम में टोक्यो जापान से पहुंची मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका जी ने भी डा.नायडू की प्रशंसा की, और कहा कि यह बड़े ही गौरव की बात है कि भागदौड़ भरी इस जिंदगी में भी ऐसे शोधार्थियों के माध्यम से ही शोध को एक नई दिशा मिल रही है जो आने वाले छात्रों के हित में एक सकारात्मक पहल है डा.नायडू से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, इस अवार्ड का महत्व उनके जीवन में बहुत अधिक है क्योंकि यह अवार्ड उन्हें उस विश्वविद्यालय से , प्राप्त हुआ है जिसके वह स्वयं छात्र रहे हैं डा. नायडू ने समारोह में, छात्रों से अपने अनुभव साझा किया और जीवन में आगे बढ़ाने के खास टिप्स भी छात्रों को दिए डा.नायडू को इससे पूर्व दिसंबर 2023 में डॉ भीमराव अंबेडकर नेशनल फेलोशिप अवार्ड से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया, इसके पश्चात जुलाई 2024 में शिक्षा रत्न सम्मान ग्लोकल् विश्वविद्यालय मिर्जापुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश से और 18 अगस्त 2024 को ग्लोबल डायमंड अचीवर्स अवार्ड 2024 गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर पंजाब द्वारा सम्मानित किया गया 6 अक्टूबर 2024 को कोटद्वार उत्तराखंड में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया डा.नायडू ने कहा कि, शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके द्वारा हम अपना और समाज का , सम्मान बढ़ा सकते हैं

 

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा में मिले( अंतर्राष्ट्रीय डायमंड आइकॉन अचीवर अवार्ड) को उन्होंने अपने B.Ed के कॉलेज जानकी जी कॉलेज आफ एजुकेशन मारवा कला बिलासपुर यमुनानगर के अपने समस्त शिक्षकों व विशेष कर अपने सम्मानित व प्रिय शिक्षक श्री मोहन मित्तल जी को समर्पित किया क्योंकि इन सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही मैं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा के इस पुरस्कार को प्राप्त कर पाया हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button