उत्तराखंड

खुद के पिस्टल से चली गोली और मुकदमा दर्ज कर दिया एंटी ग्रुप के खिलाफ

 

रुड़की। अचानक चली पिस्टल से लगी गोलीके घटनाक्रम में एंटी ग्रुप के हेडको फसाने के लिए मुकदमा दर्ज कराने के आरोपी व उसके साथी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।

पुलिस ने बताया है कि कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम ने ने चैकिंग के दौरान सावेज व समीर को क्रमशः देसी तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस व .32 बोर पिस्टल के पकड़ा व जुर्म की धारा बता हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पेशे से नाई समीर ने जानकारी दी कि उसका और उसके रिश्तेदार नदीम का रामपुर गांव के लड़कों से काफी समय से झगड़ा चल रहा है जिनके ग्रुप का हेड मोबीन नामक युवक है। 9 अक्टूबर को समीर को नदीम ने पिस्टल के साथ पुहाना बुलाया। कब्रिस्तान में जब दोनों मिले तो गलती से पिस्टल से फायर हो गया और नदीम की जांघ पर गोली लग गयी। अस्पताल में ईलाज कराने पर पुलिस केस होता देख दोनों ने झूठी कहानी बनाते हुए नदीम के भाई को गुमराह कर विपक्षी मोबीन पर जानलेवा फायर करने का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। बरामद की गई पिस्टल वही है जिससे गोली चलने के कारण नदीम घायल हुआ था। पुलिस पड़ताल में सारा सच सामने आने पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सावेज पुत्र सफीक निवासी पुहाना थाना भगवानपुर व समीर पुत्र इस्लाम निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर का चालान कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button