रिपोर्ट अभिषेक सैनी
आज दिनांक13 अक्टूबर को सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकित सैनी जी अध्यक्षता में धनोरी स्थित संगठन के कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई ।बैठक में हरियाणा राज्य में यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हुई ऐतिहासिक जीत पर सैनी समाज के राजनीतिक स्तर में हुये सुधार पर सैनी महापंचायत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा लड्डू मिठाईयां बांटकर तथा अतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी ने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा राज्य में समस्त सैनी समाज ने आदरणीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में एकजुटता का परिचय दिया वह समाज का स्वागत योग्य कदम है। वही हरिद्वार जिले में सैनी समाज ने जिन नेताओं को अपना वोट देकर विधायक बनाने का काम किया आज वही विधायक बिना किसी प्रकरण की सच्चाई जानें अपना राजनीतिक लाभ लेने के लिए सैनी समाज के लोगों के खिलाफ ही धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।जिसे सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे विधायक और नेताओं के खिलाफ चरणबद्घ आंदोलन करेगा ।इस मौके पर प्रदेश संरक्षक श्री रविपाल सैनी ने कहा की हरियाणा राज्य के सैनी समाज का निर्णय बहुत ही सराहनीय एतिहासिक है हरिद्वार के अंदर भी राजनीतिक उपलब्धि प्राप्त करने के लिए समाज को एक एकजुट करने का कार्य किया जायेगा। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन सैनी ने बताया
कि सैनी महापंचायत संगठन हरिद्वार में पिछले कई वर्षों से सैनी समाज को एक सूत्र में लाने का काम कर रहा है। बैठक में उपस्थित संगठन के जिला संरक्षक अरविंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन हरिद्वार के अंदर बहुत जल्द शहीद विकास सैनी स्मारक निर्माण के कार्य की शुरुआत करेगा । जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सैनी ने कहा कि अब यूवा जागरूक हो रहें अब किसी भी सुरत में सैनी समाज का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं करेगा । 
बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी प्रदेश संगठन मंत्री मा नीटू सिंह सैनी प्रदेश संरक्षक रवि पाल सैनी (वर्तमान जिला पंचायत सदस्य) प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन सैनी कोषाध्यक्ष विनय सैनी प्रदेश सचिव आदेश सैनी प्रदेश कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मांगेराम सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (ग्राम प्रधान डाडापट्टी)
o
रोहोताश सैनी संरक्षक समिति के सदस्य श्री मुल्कराज सैनी जी जिला संरक्षक श्री अरविन्द सैनी जिला प्रभारी श्री निर्भय सैनी जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सैनी जिला महासचिव हरिद्वार सतबीर सैनी जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार अंकुश सैनी जिला कोषाध्यक्ष अनूज सैनी जिला सचिव योगेंद्र सैनी ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की अमरीश सैनी एडवोकेट सनूज सैनी रवि सैनी दौलतराम जी विशाल सैनी आदि पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।




