उत्तराखंडहरिद्वार

अश्वगंधा जागरूकता अभियान के अंतर्गत कई गाँवों में निःशुल्क अश्वगंधा पादप वितरण 

 

 

हरिद्वार, 30 सितम्बर। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली सह राज्य औषधीय पादप बोर्ड, देहरादून द्वारा प्रायोजीत अश्वगंधा जागरूकता अभियान के अंतर्गत ब्लॉक भगवानपुर, हरिद्वार के अंतर्गत ग्राम बुग्गावाला, बंजरावाला, तेलपुरा, शहिदवाला ग्रंट, गोमतीपुरा, बुधवाशहिद के किसानों को, पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन, हरिद्वार द्वारा निः शुल्क अश्वगंधा पादप का वितरण किया गया। 

पादप वितरण कार्यक्रम में कुल 39 किसानों ने पंजीकरण कराया और लगभग 15,000 अश्वगंधा के पौधे प्राप्त किए। इस दौरान पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन के वैज्ञानिक डॉ. उदय भान प्रजापति, डॉ. रमाशंकर, कु. सीनू, ब्लॉक एन.आर.एल.एम. मिशन मैनेजर श्रीमती ममलेश जी व सविता जी ने कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button