
रुड़की। नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजलि रानी के द्वारा 14 से 29 सितम्बर तक राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस/पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेरा युवा भारत पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित ही गई। जिसने विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
प्रथम स्थान सादिया, द्वीतिय स्थान आस्था, और तृतीय स्थान जुनेद ने प्राप्त किया प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 500 रुपए धन राशि दी गई द्वीतिय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 300 रुपए धन राशि दी गई तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 200 रुपए धन राशि दी गई राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार नैन प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी और बताया
कि मेरा युवा भारतनई व्यवस्था के तहत युवा, संसाधनों तक पहुंच और अवसरों से जुड़ाव के साथ,परिवर्तन के एजेंट और राष्ट्र निर्माता बन जाएंगे और सरकार तथा नागरिकों के बीच युवा सेतु के रूप में कार्य कर सकेंगे। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजलि रानी ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं को उनकी आकांक्षाओं को साकार करने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए समान अवसर प्रदान करना है। जिसमें डिजिटल रूप से जुड़ने के अवसर के साथ शारीरिक गतिविधि भी शामिल है
अध्यापक श्रीमती आंचल ने कहा कि इस तरह कि गतिविधिया छात्र छात्राओं में अहम भूमिका निभाती है इस बीच वंशिका,नीलम,अनु, दीपांशी,अलीशा, शीतल,आरिफा,साईयां, सोनिया,सोनि,शानू,अनु,निशा, आदि छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।




