उत्तराखंडहरिद्वार

11 दिसंबर 2014 श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े में भक्त जनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए श्रीमहंत रघुवीर दास जी महाराज ने कहा

 

 

हरिद्वार 11 दिसंबर 2014 श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े में भक्त जनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए श्रीमहंत रघुवीर दास जी महाराज ने कहा इस संसार में संतोष और शांति जिस मनुष्य के चित् में धारण नहीं उसका जीवन पूरी तरह अव्यवस्थित होता है और संतोष और आत्मिक शांति मनुष्य को हरि भजन से ही प्राप्त हो सकती है जो भी भक्त सच्चे मन से भले ही कुछ पल के लिए ही सही भगवान राम की आराधना करता है वह जीवन की सभी विसंगतियों से दूर रहता है क्योंकि हरि भजन से राम भजन से सत्संग से उससे प्राप्त होने वाले आत्मिक ज्ञान के साथ-साथ आत्मिक शांति की भी प्राप्ति होती है बुद्धि का भी विकास होता है उसके मन मस्तिष्क में ज्ञान का भी उदय होता है और हरि की कृपा से उसका लोक और परलोक भी सुधरता है इसलिए जीवन में सत्संग और भजन का होना नितांत आवश्यक यह कुछ पल का सत्संग हमें आत्मिक शांति प्रदान करने के साथ-साथ आत्मज्ञान का भी बोध कराता है जिस प्रकार माता शबरी ने एकांत चित होकर भगवान राम का भजन किया भगवान राम को हर पल याद किया भगवान राम को उनके भजन के तपोबल से एक दिन उन्हें खुद दर्शन देने के लिए आना पड़ा इसलिए जीवन में माता शबरी जैसा सब्र धारण करो जीवन में कुछ समय एकांत चित् रहो आपको एक अलौकिक आनन्द का अनुभव होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button