उत्तराखंडरूडकी

*मोनू जलवीर ठेली पर कार्य करने को हुआ मजबर-स्थिति पता लगते ही वरिष्ठ समाजसेवी चो.सुभाष नंबरदार पहुंचे मिलने*

मोनू जलवीर की स्थिति बहुत ही नाजुक हो गई है। उनकी माताजी बीमारी की हालत में परेशान है।

 रिर्पोट:अभिषेक सैनी 

रुड़की। शहर के रहने वाले मोनू जलवीर को ठेली पर कार्य करते हुए देखा गया है। बताते हैं कि मोनू जलवीर डूबते हुए इंसान को बचाने के लिए एक दम नहर में कूद जाता है। जिसे लेकर अखबार में भी मोनू जलवीर का नाम प्रकाशित होता रहता हे। मोनू की स्थिति का पता लगते ही वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार मोनू जलवीर के घर पहुंचे जहां पर उन्होंने उनकी बीमार माता का हाल जाना और जलवीर का सहयोग भी किया चौधरी सुभाष नंबरदार ने बताया

 

की रुड़की महानगर का रहने वाला मोनू जलवीर एक अच्छा तैराक लड़का है, उन्होंने बताया कि जब भी नहर में किसी के डूबने या गिरने की खबर मोनू जलवीर को मिलती है। तो वह सबसे पहले नहर में कूदकर डूबने वाले इंसान की मदद करता है और उसे बाहर निकालता है। यह भी बताया की जल पुलिस की मदद के लिए भी मोनू जलवीर नामक व्यक्ति आगे आता रहता हे। लेकिन जलवीर की हालत यह है कि वह ठेली लगाकर मक्की के भुट्टे बेचने को मजबूर है।

 

सूत्र बताते हैं की मोनू जलवीर की स्थिति बहुत ही नाजुक हो गई है। उनकी माताजी बीमारी की हालत में परेशान है। जिसका इलाज मोनू जलवीर कराने में असमर्थ है। मोनू जलवीर की स्थिति का पता लगते ही वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार तुरंत दौड़ते हुए मोनू जलवीर के घर गए और उनका आर्थिक सहयोगी भी किया चौधरी सुभाष नंबरदार का कहा की डूबते को बचाने वाले मोनू जलवीर की मदद के लिए हम सबको आगे आना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button