रिपोर्ट अभिषेक सैनी
इनरव्हील क्लब रुड़की ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में एक वर्कशॉप का आयोजन किया जिसमें वहां की 90 छात्राओं में भाग लिया। अध्यक्ष बबली में अन्य अध्यापिकाओं के साथ सबका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में डॉ अजय भार्गव ने स्वस्थ रहने के गुर बताया, क्लब अध्यक्ष डॉ रमा भार्गव ने शिक्षा को कैसे आगे बढ़ाए,

इस पर वार्ता की, बैंक मैनेजर पुष्पराज जी ने बैंक में नौकरी के विषय में बताया, हरिद्वार यूनिवर्सिटी की 5 छात्राओं ने कंप्यूटर की शिक्षा और मोटीवेशन के बारे में बात की।कुल मिलकर, यह कार्यक्रम वहां की कन्याओं के लिए बहुत उपयोगी रहा और उन्होंने काफी प्रश्न पूंछे। क्लब आगे भी वह एक स्वास्थ्य कैंप करने का लक्ष्य रखेगा ।




